फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई घरों को तोड़ने पहुंची टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्थाई घरों को तोड़ने पहुंची टीम का विरोध
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड फ्लाईओवर के पास बने घुमंतू जाति के लोगों के अस्थाई घरों को बुधवार को तोड़ने पहुंची नगर पालिका टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर अतिक्रमण अभियान नहीं चलने दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम लगातार अतिक्रमण अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पिछले दिनों पालिका ने मेरठ रोड फ्लाईओवर के पास भी अभियान चलाकर घुमंतू जाति के लोगों को हटवाया था। उसके बाद ही रूके हुए नाले का निर्माण कार्य शुरू हो सका था। बुधवार को नगर पालिका टीम गढ़ रोड फ्लाईओवर के पास घुमंतू जाति के लोगों को हटवाने के लिए पहुंची, लेकिन लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते महिलाएं जेसीबी के सामने खड़ी हो गईं। ऐसे में नगर पालिका की टीम कुछ भी अतिक्रमण नहीं हटवा पाई। इसको लेकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पालिका टीम को मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मामले को शांत कराया, लेकिन फिर भी पालिका टीम अतिक्रमण अभियान नहीं चला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ एसके गौतम ने बताया कि गढ़ रेाड फ्लाईओवर के पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। लोगों ने विरोध जताते हुए काम को प्रभावित किया। जल्द ही पुलिस प्रशासनिक टीम को साथ लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें