फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित
विज्ञापन

धौलाना। सोमवार दोपहर को धौलाना के सौलाना मोड़ पर बने बस स्टाप में बैठे प्रापर्टी डीलर पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी नीरज जादौन ने चार टीमों का गठन किया है। बुलंदशहर की शांति निकेतन कालोनी निवासी संजय कुमार की सोमवार को दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों को नामजद कर अभियुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस हत्यारों के निकट पहुंच चुकी है। पुलिस का मानना है कि सौलाना बस स्टाप का घटना स्थल का चयन बस इत्तफाक रहा होगा। हत्यारे मृतक के नजदीकी रहे होंगे ।क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। मृतक का मूल पेशा प्रापर्टी डीलर का नहीं था वह किसी के साथ जुड़कर उसके लिए काम करता रहा है। कुछ विवादित मामले भी संज्ञान में आए हैं। गांव की रंजिश और धंधे से जुड़े लोगों की तह तक पहुंचने में टीमें लगी है। वहीं नामजद अभियुक्तों की जानकारी और इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें