फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना निवासी विवाहिता की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि पुत्री के घर पहुंचे परिजनों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने अभद्रता की और शव को देखने तक नहीं दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव बैनीपुर निवासी सुशील त्यागी ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी पुत्री मोनी व सोनी की शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना निवासी दो सगे भाइयों से हुई थी। मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मोनी की मौत हो गई। जबकि सोनी की पूर्व में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुत्री की मौत की सूचना पर देर शाम परिजन ससुराल पहुंचे। आरोप है कि जहां, ससुराल पक्ष के लोगों ने उनसे अभद्रता कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या की है। ये लोग उसकी छोटी पुत्री की शादी उसके पुत्र से कराने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर उसकी दूसरी पुत्री की भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि पर की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें