फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन

धौलाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ देवर ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पति से तो वह गुस्सा गया। भाई के खिलाफ कार्रवाई के बजाय उसने पीड़िता को ही तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी विवाहिता पर मुंह बंद रखने का दबाव बनाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार 27 जून की देर रात उसका पति घर से बाहर गया हुआ था। रात के समय वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर कमरे में घुस आया। आरोप है कि चाकू के बल पर उसने विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अगले दिन पति के घर आने पर विवाहिता ने देवर की हरकतों की शिकायत उससे की, लेकिन पति ने भाई को कुछ कहने के बजाय उल्टे उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि देवर पूर्व में भी दो बार चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। सुसराल वालों से भी इस संबंध में बताया गया, लेकिन हर बार उन्होंने ने भी मुंह बंद रखने की हिदायत दी। लेकिन तलाक देने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर, सास, जिठानी और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें