फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छठे दिन भी नहीं मिला कोई नया संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छठे दिन भी नहीं मिला कोई नया संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना का छठे दिन भी कोई नया मरीज नहीं मिला। जबकि चार मरीज ठीक हुए। जिले में एक्टिव मरीज सिर्फ तीन रह गए हैं, जिनका उपचार अस्पतालों में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को टीमों द्वारा 2052 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1121, आरटीपीसीआर से 929, ट्रूनेट से दो लोगों की जांच की गई। तीनों की जांचों में कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला। लगातार छठा दिन भी जिले के लिए सुखद रहा, मौत के आंकड़ें में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को उपचार पा रहे चार मरीज जांच के बाद स्वस्थ घोषित कर दिए गए। जिन्हें डिस्चार्ज कर, सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अब सिर्फ तीन मरीज ही उपचार पा रहे हैं।
विज्ञापन

-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-----594608
कुल मरीज----12279
स्वस्थ मरीज---12061
एक्टिव मरीज---03
मौत---------215
रिकवरी दर----98.22 प्रतिशत
मृत्यु दर------1.75 प्रतिशत
-----
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार छठे दिन भी नहीं मिला है। यह राहत देने वाली बात है, लेकिन वायरस से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग हर हाल में अपनाना होगा।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें