विधायक को अपशब्द कहने पर तीन के खिलाफ मुकदमा
हापुड़। सोटावाली निवासी तीन व्यक्तियों द्वारा सदर विधायक और मंडी सचिव को अपशब्द कहने का ऑडियो वायरल होने के बाद कोठीखेड़ा निवासी व्यक्ति ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि हाल ही में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व मंडी सचिव रंजना करियाना को अपशब्द कहे जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने गांव काठीखेड़ा निवासी सत्यवीर सिंह की तहरीर पर सोटावाली निवासी ऋषिपाल, मोहल्ला कोठीगेट निवासी प्रवीण व पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रवीण व पुष्पेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ऋषिपाल अभी फरार है।