चितौली पहुंचे सांसद-विधायक का विरोध
हापुड़। हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली में सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती को भारतीय किसान यूनियन (असली) के पदाधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क का उद्घाटन हुआ।
शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती को चितौली में एक सड़क का उद्घाटन करना था। लेकिन यहां भारतीय किसान यूनियन (असली) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, अमरदीप सिंह, इंद्रवीर, चंद्रशेखर, मान सिंह, मुनेंद्र ने कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने किसानों को समझाकर सड़क का उद्घाटन कराया।