फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चार संक्रमित मिले, सात ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के चार संक्रमित मिले, सात ठीक हुए
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के चार मरीज मिले, जबकि सात को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 35 रह गई है। मौत का ग्राफ थमने से अफसरों ने राहत की सांस ली है। संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को टीमों द्वारा 1877 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1075, आरटीपीसीआर से 761, ट्रूनेट से 7 लोगों की जांच की गई। इन जांचों में सिर्फ आरटीपीसीआर में चार पॉजिटिव मरीज मिले, एंटीजन जांच में कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सात मरीज स्वस्थ घोषित किए गए, जिनमें पांच अस्पताल और दो होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किए। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 35 रह गई है। रिकवरी दर बढ़कर 97.98 फीसदी पहुंच गई है, जबकि मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-----572277
कुल मरीज----12266
स्वस्थ मरीज---12019
एक्टिव मरीज-----35
मौत--------212
संक्रमित मिले मरीजों को आइसोलेट करा दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।-डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें