फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु कटान के मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु कटान के मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव पटना के जंगल में मुर्दा मवेशियों की आड़ में चल रहे अवैध पशु कटान के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम की अध्यक्षता में दो सदस्यों की टीम को नामित किया गया है। रविवार को गोकशी का आरोप लगाते हुए भाजपा, हिंदू युवा वाहिनी और तीन गांवों के लोगों ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन

पटना मुरादपुर गांव के जंगल में मृत पशु ठेके के नाम पर चल रहे गोवंश और दूसरे पशुओं का कटान लंबे समय से चल रहा था। रविवार को यहां आसपास के तीन गांवों के लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के साथ भाजपा और हिंदू संगठन के लोगों के साथ सदर विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए। इसके अलावा सदर विधायक भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद अहाते को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने जिला पंचायत के अधिकारी की तहरीर पर 13 नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब सोमवार को डीएम अनुज सिंह ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। एसडीएम सदर सत्यप्रकाश को जांच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सीओ सीटी वैभव पांडे व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार को सदस्य नियुक्त किया है। उपरोक्त टीम को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें