फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्शनगर की गलियां 1.25 करोड़ से से होंगी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्शनगर की गलियां 1.25 करोड़ से से होंगी पक्की
विज्ञापन

हापुड़। आदर्शनगर की तीन गलियों में 1.25 करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने एवं नाली पक्की करने का काम होगा। अफसरों ने मोहल्ले में जाकर ठोस आश्वासन दिया तो लोगों ने धरना खत्म कर दिया। उधर नगर पालिका चेयरमैन ने आश्वासन भरोसा दिया है कि मोहल्ले की सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
आदर्शनगर में बीते दो साल से गलियां पक्की करने और नाली निर्माण की समस्या से लोग मुसीबत झेल रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिख दिया
विज्ञापन

था। अमर उजाला में आदर्शनगर की समस्या पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित हुईं तो सरकारी तंत्र हरकत में आया। डीएम के निर्देश पर अगले दिन ही एसडीएम सत्यप्रकाश व ईओ एसके गौतम मौके पर पहुंचे थे। इसी के बाद नगर पालिका के निर्माण विभाग के एई प्रवीण कांबोज व जेई प्रमोद कुमार ने एस्टीमेट तैयार कराया। मोहल्ले की तीन गलियों में मिट्टी भराव, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, पेयजल व्यवस्था दुरस्त कराने का एस्टीमेट तैयार किया है। इस कार्य में करीब 1.25 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जल्द हो काम वरना लंबा आंदोलन
आदर्शनगर के लोगों ने अफसरों के ठोस आश्वासन और एस्टीमेट बन जाने के बाद धरना खत्म कर दिया। लोगों ने कहा कि पालिका यहां जल्द काम शुरू कराए वरना उन्हें लंबे आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। रामभूल, रामचंद्र, नंदकिशोर, सत्ते, अनिल, मदन, सुखवीर, प्रेमपाल, गिरीश, बंटी व राहुल ने कहा कि प्रशासन और पालिका अफसरों ने गलियों में नपाई करा दी है। अगर इसके बाद भी जल्द काम शुरू न हुआ तो लंबा आंदोलन किया जाएगा।
बन गया है एस्टीमेट
आदर्श नगर कॉलोनी की तीनों गलियों का एस्टीमेट तैयार करा लिया गया है। इसे पास कराकर यहां काम शुरू कराया जाएगा।
एसके गौतम, ईओ नगर पालिका
--
करेंगे समाधान
आदर्श नगर में करीब 1.25 करोड़ की धनराशि से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
प्रफुल्ल सारस्वत, चेयरमैन नगर पालिका हापुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें