फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो मरीजों की मौत, 11 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो मरीजों की मौत, 11 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में सोमवार को कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले जबकि दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 37 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 178 रह गई है, जिनमें 131 का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 1979 लोगों की जांच की। जिसमें एंटीजन किट से 1144, आरटीपीसीआर से 829, ट्रूनेट मशीन से 6 लोगों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर की जांच में आठ, एंटीजन की जांच में तीन मरीज संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 178 रह गई हैं, जिसमें 47 का उपचार अस्पतालों में चल रहा है, बाकी मरीज घर पर ही उपचार पा रहे हैं। दो नई मौत के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 207 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
मोती कॉलोनी, सिकंदरगेट, आदर्शनगर, केशवनगर, श्रीनगर।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-----550325
कुल मरीज----12226
स्वस्थ मरीज---11841
एक्टिव मरीज---178
मौत---------207
---
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि सोमवार को 1979 लोगों की जांच में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिन्हें आइसोलेट कर उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें