फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई में निकल रहे कूलर और फर्नीचर का कबाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों की सफाई में निकल रहे कूलर और फर्नीचर का कबाड़
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीमों को नालों की सफाई में सिल्ट, फ्लोटिंग कूड़े के अलावा टूटे कूलर और फर्नीचर जैसी चीजे भी प्राप्त हो रही हैं। यही सामान बरसात में नालों के चौक होने का कारण बनते हैं। अब पालिका टीमें नालों की तलछट सफाई करने में जुटी हुई हैं।
नगर पालिका परिषद हापुड़ में 41 वार्ड हैं। शहर में छोटे बड़े करीब 49 नाले हैं। नगर पालिका हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई कराती है। इस बार भी कोरोना कर्फ्यू में नालों की सफाई करानी शुरू करा दी गई थी। अब भी नालों की सफाई कराई जा रही है। हर दिन पालिका टीमें रोस्टर बनाकर नालों की सफाई कार्य में जुटी हुई है। बृहस्पतिवार को पालिका टीमों ने शहर के तीन नालों की सफाई कराई।
विज्ञापन

पालिका की तीन टीमों ने शहर के तीन नालों की बृहस्पतिवार को तलछट सफाई की। तीनों टीमों में चार-चार सफाई कर्मचारियों ने जिम्मेदारी संभाली रखी। नालों की सफाई जेसीबी मशीनों से कराई गई। टीमों को नालों की सफाई कराने में ज्यादा परेशानी नहीं आई। हालांकि सफाई कर्मचारियों को सफाई के दौरान टूटे घरेलू उपकरण भी मिले।
सिकंदर गेट नाला में मिला फ्रिज
सुबह करीब 11:28 बजे पालिका की टीम सिकंदर गेट नाले की सफाई करने पहुंची। टीम ने जेसबी की मदद से सफाई की। टीम को नाले में फ्लोटिंग कूड़ा करकट मिला। कूड़े में पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतल, फटे पुराने कपड़े, रेपर आदि मिले। सिल्ट के साथ टूटे फ्रिज का गेट भी मिला।
संजय विहार आवास विकास नाला
नगर पालिका की दूसरी टीम ने करीब 11:40 बजे संजय विहार आवास विकास के छोटे नाले की सफाई शुरू कराई। नाले की सफाई छोटी जेसीबी मशीन से की गई। नाले से कूड़े के अलावा सिल्ट ही निकाली गई। सफाई होने से नाले का जल स्तर करीब एक फुट नीचे चला गया।
मेरठ रोड का नाला
मेरठ रोड स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के पास वाले नाले की सफाई करने के लिए पालिका की टीम 11:50 बजे पहुंची। टीम ने नाले में जमी सिल्ट को जेसीबी मशीन की सहायता से निकाला। नाले के पास में जमी घास व झाड़ियों को भी साफ कराया। सफाई के दौरान नाले से सिल्ट के साथ टूटे फर्नीचर भी मिला। साथ ही प्लास्टिक के कूलर की टूटी हुई पंखी भी मिली।
विज्ञापन

नगर पालिका मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि बड़े नालों की सफाई में टूटे घरेलू उपकरण भी प्राप्त हो रहे हैं। जोकि नालों को चौक करते हैं। लोगों से अपील है कि घरेलू सामान को प्रयोग करने के बाद नाले में नहीं फेंके। लोग प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने से भी पूरी तरह से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें