फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस बीज, कीटनाशक बेचने पर दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस बीज, कीटनाशक बेचने पर दुकान सील
विज्ञापन

हापुड़। बिना लाइसेंस के कृषि संबंधी बीज, कीटनाशक बेचना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने इस दुकान को सील कर दिया। दुकानदार न तो बिल दिखा सका और न ही अन्य कोई रिकॉर्ड। इसके अलावा कुल 44 दुकानों पर छापे मारे गए, जिसमें 29 बीज, उर्वरक के सैंपल भरे गए।
जिले में मिलावटी बीज, उर्वरकों की बिक्री की सूचना पर कृषि विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान हापुड़ तहसील क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार और गढ़ तहसीलदार ने 17 दुकानों पर छापे मारे। जिसमें रझैड़ा स्थित वन स्टाप बिक्री केंद्र पर दुकानदार बिना लाइसेंस के ही बीज, कीटनाशक बेचता मिला। डीएओ शिवकुमार ने बताया कि दुकान पर न तो बिल मिले और न ही कोई दस्तावेज, लाइसेंस भी नहीं दिखाया जा सका। नियमों का पालन न करने पर दुकान को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में 17 दुकानों से 10 बीज और चार उर्वरक के सैंपल लिए गए। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धौलाना तहसील क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. दिव्या मौर्या व तहसीलदार संजय सिंह ने 12 दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान पांच बीज के सैंपल लिए गए, सात दुकानदारों को चेतावनी जारी की गई। गढ़ तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक वीबी सिंह व तहसीलदार हापुड़ गजेंद्र सिंह ने 15 दुकानों से 10 बीज के सैंपल लिए।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों के विपरीत कार्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें