फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में हापुड़ की महिलाएं पुरुषों से पिछड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण में हापुड़ की महिलाएं पुरुषों से पिछड़ीं
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव को टीकाकरण में महिलाएं पुरुषों से पिछड़ रही हैं। 1.10 लाख लोगों में सिर्फ 48544 महिलाओं ने ही टीका लगवाया है। अब 18 साल से ऊपर वालों में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां काफी कम संख्या में बूथों तक पहुंच रही हैं। आधी आबादी कोरोना की दूसरी लहर से भी सबक नहीं ले रही है।
जिले में कोरोना से बचाव को टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। पांच महीने से लोगों को विभिन्न चरणों में टीका लगाया जा रहा है। अब तक कुल 1 लाख 10 हजार 804 लोगों को टीके लगे हैं। लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने वैक्सीनेशन में उत्साह कम दिखाया है। 62248 पुरुषों ने खुद को टीका लगवाया है, जबकि महिलाओं की संख्या सिर्फ 48544 है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में टीकाकरण कराने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। लेकिन जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया था, उन्हें अपनी जान तक गवांनी पड़ी। कोरोना का संक्रमण पहले से कम हुआ है लेकिन फिर भी महिलाएं टीकाकरण से दूरी बनाए हुए हैं। आने वाले समय में यह उदासीनता महिलाओं पर भारी पड़ सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महिलाओं को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सुबह आठ से दस बजे तक महिलाओं के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
सुबह आठ से 10 बजे तक महिलाओं के लिए विशेष अभियान
महिलाओं को टीका लगवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर, देहात अंचल के बूथों पर सुबह आठ से दस बजे तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। लेकिन इन बूथों पर भी कम संख्या में महिलाएं आ रही हैं, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

18 साल से ऊपर वालों में भी लड़कियां पीछे
जिले में एक जून से 18 से 44 साल के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू हो चुका है। लेकिन इसमें भी लड़कियों लड़कों से कहीं अधिक पीछे हैं। शुरूआती दो दिनों में 1108 पुरुषों के सापेक्ष सिर्फ 507 महिलाओं ने ही टीकाकरण कराया है।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण-136614
प्रथम डोज--110804
दूसरी डोज--25810
प्रतिरक्षित पुरुष--62248
प्रतिरक्षित महिलाएं--48544
18 साल से ऊपर वालों के टीकाकरण की दो दिन की स्थिति
तिथि पुरुष महिला
एक जून 563 239
दो जून 545 268
टीकाकरण की एक सप्ताह की तिथि
तिथि पुरुष महिला
31 मई 1277 1156
29 मई 1352 1228
28 मई 1618 1382
27 मई 708 721
26 मई 619 591
25 मई 888 754
24 मई 738 685
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें