21 और संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 591
हापुड़। जिले में रविवार को कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। जबकि 67 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए। जिसमें 36 होम आइसोलेशन से और 31 अस्पताल वार्डों से घर भेजे गए। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 591 रह गई है, जिसमें 488 का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को विभाग की टीमों ने कुल 1827 लोगों की जांच की। जिसमें एंटीजन किट से 1041, आरटीपीसीआर से 786 लोगों की जांच हुई। इसमें कुल 21 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। बता दें कि अस्पतालों में वर्तमान में सिर्फ 103 मरीजों का उपचार चल रहा है, बाकी 488 मरीज सामान्य लक्षण वाले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट कराया गया है।
विभाग द्वारा अब तक कुल 5.32 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें कुल 12111 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 193 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। मृत्यु दर 1.59 फीसदी है। राहत की बात यह रही कि बीते दो दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है।
-इन इलाकों में मिले मरीज-
गढ़ डिपो के एक, भदस्याना के एक, अल्लाबख्शपुर के एक, ग्रीन वेली के एक, धौलाना के एक, ढ़हाना के एक, दस्तोई के एक, तुमरैल के चार, नली हुसैन पुर के एक, असौड़ा के एक, विगास के एक, छिद्दापुरी के तीन, बहादुरगढ़ के एक, राधापुरी के दो, अटौला के एक, इंद्रलोक कालोनी के एक।
कोट्स
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को लक्षण के आधार पर आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोग खुद की जांच अवश्य करा लें।