फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के लिए रुचि यादव होंगी सपा और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं अध्यक्ष के लिए रुचि यादव होंगी सपा और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का बिगुल बज गया है। शनिवार को सपा और रालोद ने वार्ड नंबर सात से सपा से जीती रुचि यादव को अपना संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जबकि सत्ताधारी भाजपा और बसपा अभी भी निर्दलों को अपने-अपने खेमे में जोड़ने के लिए जुटी हैं और जल्द ही अपने प्रत्याशियों को घोषणा कर सकते हैं।
जिला पंचायत की 19 सीटों पर बसपा छह सीटों के साथ नंबर एक पर रही थी। लेकिन मतगणना के मात्र एक सप्ताह बाद ही बसपा से जीतीं वार्ड नंबर पांच की रेखा हूण दल बदलकर भाजपा में शामिल हो गईं। इसके बाद से जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उठापठक चल रही है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रभारी और पूर्व राज्यमंत्री मदन चौहान के नेतृत्व में हापुड़ कार्यालय पर सपा और रालोद द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड नंबर सात से सपा समर्थित विजयी रही रुचि यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। पदाधिकारियों का दावा था कि रुचि यादव दोनों दलों की सबसे मजबूत प्रत्याशी हैं और वे ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी की दावेदार होंगी।
विज्ञापन

भाजपा और बसपा भी जल्द कर सकती हैं घोषणा
सपा और रालोद द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा और बसपा खेमे में राजनीति तेज हो गई है। दोनों ही दल निर्दलीय सदस्यों को अपने अपने खेमे में खींचने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की बात करें तो अभी तक बसपा से आई रेखा हूण के नाम की चर्चाएं हैं। हालांकि हाल फिलहाल में कोई ऐसा निर्दलीय चेहरा भी सामने आ सकता है जिसे दल में शामिल किया जाए। इसके अलावा बसपा की भी यही स्थिति है। बसपा ने इसे लेकर अपने पत्ते पूरी तरह से छिपाए हुए हैं। अभी तक कोई चर्चित नाम सामने नहीं आया है।
भाजपा की ओर से कुछ नामों पर चर्चा का जा रही है। कुछ निर्दलीय सदस्य उनके संपर्क में हैं। इस संबंध में हाईकमान द्वारा विचार विमर्श हो रहा है। मंथन के बाद ही भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। -उमेश राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा।
जिला अध्यक्ष पंचायत पद के लिए उनकी दावेदारी प्रबल है। वे बहुमत में हैं और कुछ निर्दलीयों द्वारा भी उन्हें समर्थन दिया जा रहा है। इस संबंध में विचार विमर्श के बाद जल्द ही अपना प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।-देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में अधिक भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस -
सपा और रालोद पदाधिकारियों ने फ्रीगंज रोड स्थित सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ भी पहुंच गई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कार्यकर्ताओं की भीड़ यहां से खिसकनी शुरू हो गई। भीड़ कम होने के बाद पुलिस वहां से लौट आई। सीओ सिटी एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, जांच की जा रही है। जांच के आधार पर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
-----
ये थी चुनाव के बाद जीत की स्थिति -
दल सीट -
भाजपा 3
बसपा 6(अब 5)
सपा 4
रालोद 1
निर्दलीय 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें