फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड के विवाद में युवक पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरोड के विवाद में युवक पर फावड़े से हमला
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में चकरोड को लेकर हुए विवाद के बाद तीन लोगों ने एक युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव असौड़ा निवासी आकाश त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को गांव निवासी कुछ लोगों ने सरकारी चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला लिया। पड़ोसी खेत वाले आकाश ने शुक्रवार को इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फावड़े से उस पर हमला बोल दिया। जिसमें आकाश घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे जैसे तैसे बचाया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव असौड़ा निवासी आकाश, अतुल व संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें