फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़ी युवती को मिली प्यार की मंजिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ी युवती को मिली प्यार की मंजिल
विज्ञापन

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में शुक्रवार को टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली युवती ने प्रेमी से शादी की जिद पर यह कदम उठाया था। दोनों के एक ही मोहल्ले का होने के कारण परिजनों द्वारा विरोध किया जा रहा था। पुलिस द्वारा थाने में दोनों पक्षों को समझाने के बाद शादी पर सहमति बनी। इसके बाद थाने में ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डाली। जल्दी ही औपचारिक रूप से शादी का आयोजन होगा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी वर्षा परिजनों से नाराज होकर आनंद विहार स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद जैसे तैसे परिजनों और पुलिस ने समझा बुझाकर उसे नीचे उतरवाया था। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष उसकी काउंसिलिंग की गई। इस दौरान युवती ने बताया कि वह मोहल्लेे के ही प्रिंस से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। प्रिंस फिलहाल बीएससी की पढ़ाई कर रहा है और युवती की ही जाति का है। लेकिन एक ही मोहल्ले का होने के चलते परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को भी युवती का उसके घर में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह टंकी पर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि युवती की बातें सुनने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को शनिवार शाम थाने बुलवाया गया था। थाने में ही दोनों पक्षों में वार्ता कराई गई और दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद युगल को थाने में ही वर मालाएं डलवाई गईं। दोनों पक्षों ने लिखित में जल्द ही औपचारिक रूप से शादी कर करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान युगल काफी खुश दिखाई दिए।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें