फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी करने वालों की अधिवक्ता नहीं करेंगे पैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी करने वालों की अधिवक्ता नहीं करेंगे पैरवी
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना काल में दवाइयों व आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी को लेकर हापुड़ बार के अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कालाबाजारी के आरोप में पकड़े गए आरोपियों की पैरवी नहीं करने का फैसला किया है।
हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, वेटिंलेटर, एंबुलेंस आदि का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुछ लोग मौके का फायदा उठाने में लगे हैं। उनके द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर व रेमडेसिविर की कालाबाजारी की जा रही है। हापुड़ में भी कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इनको लेकर हापुड़ पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो इसके लिए अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है वो उनकी कोर्ट में पैरवी नहीं करेंगे। उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी काल में मानवता की नजीर पेश करने पर जोर दिया है। जिससे हापुड़ में भी कम से कम मानवीय क्षति हो सके। इस प्रस्ताव का सचिव अशोक गिरि, गजेंद्र चौहान, विनोद अग्रवाल, गोपाल सिंह, सतपाल तोमर, घनश्याम गुप्ता, विवेक गर्ग आदि ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें