कल्पना सक्सेना बनी जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक
हापुड़। वर्तमान पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के अस्वस्थ होने के चलते नोएडा में 49 बटालियन पीएसी कमांडेंट कल्पना सक्सेना को जिले का प्रभारी पुलिस अधीक्षक तैनात किया गया है। शनिवार को उन्होंने हापुड़ पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए जिले में कोविड की स्थिति को देखते हुए भी सख्ती जारी रहेगी। नीरज कुमार जादौन के स्वस्थ होने तक उन पर जिले का चार्ज रहेगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिले में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।