फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र को गोली मारने वाले दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र को गोली मारने वाले दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कला में रविवार शाम व्यक्ति को गोली मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि घायल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव मीरपुर कला में रविवार दोपहर गांव के ही राजन, अनिल व रजनीश का कालवा व उसके चचेरे भाई देवेंद्र से विवाद हो गया था। इसके बाद कलवा के साथ मारपीट कर दी। इस मामले को लेकर कलवा और उसका चचेरा भाई देवेंद्र आरोपियों से शिकायत करने उनके घर पहुंचे थे, लेकिन आरोपियों ने देवेंद्र से भी गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने देवेंद्र को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए थे। देर रात पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए राजन व अनिल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि राजन का पिता रजनीश फरार चल रहा है। उधर, देवेंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे को भी जल्द गिरफ्तार कर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें