फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

विज्ञापन
बसपा कार्यालय के बाहर बसपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला
विज्ञापन

हापुड़। बहुजन समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती को कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने ने सोमवार पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया तथा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत में टिकट वितरण में गड़बड़ी के आरोप में बसपा हाईकमान ने जिलाध्यक्ष डा. एके कर्दम को हटाकर देवेेंद्र भारती को जिले की कमान सौंपी। सोमवार को निवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुनील जाटव, रवि जाटव, आदेश कुमार, मनोज गुर्जर, दिनेश वकील, मूलचंद जाटव, राजू जाटव, योगेंद्र त्यागी, सुनील भारती, यशपाल, जिया परवेज आदि रहे। जिलाध्यक्ष के आने की सूचना पर कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा नारेबाजी की। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका। हालांकि अन्य कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह वापस लौट गए। सोमवार को इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं जिलाध्यक्ष देवेंद्र भारती ने बताया कि इस संबंध में हाईकमान को अवगत करा दिया गया है। हाईकमान का निर्णय आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें