फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का विरोध करने पर व्यक्ति को गोली मारी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल देवेंद्र। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
मारपीट का विरोध करने पर व्यक्ति को गोली मारी
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कलां में कुछ दबंगों ने मारपीट का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल को नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

गांव मीरपुर कलां निवासी कलवा ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उनसे रंजिश रखते हैं। रविवार दोपहर दबंगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और पिटाई की। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उसने इस मामले की जानकारी अपने चचरे भाई देवेंद्र को दी। मामले की शिकायत को लेकर शाम के समय देवेंद्र, कलवा को लेकर आरोपियों के घर पहुंचा। मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने देवेंद्र के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। जिसके बाद उनके पक्ष के भी कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे से देवेंद्र की पीठ में गोली मार दी, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने देवेंद्र को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, गोली मारने की सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा व सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी की। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को उसकी मुखबिरी का शक इन लोगों पर था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घायल के परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। जिनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल किसी की तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें