फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे छोटे हैं, देखभाल के लिए एक का घर रहना है जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे छोटे हैं, देखभाल के लिए एक का घर रहना है जरूरी
विज्ञापन

हापुड़। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए 5940 कर्मचारियों को आदेश मिल गया है। लेकिन ड्यूटी कटवाने के लिए अभी से ही जद्दोजहद में लग गए हैं। ऐसे में दो दिन की कड़ी ड्यूटी से बचने के लिए कुछ कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहे हैं। कोई खुद को बीमार बता रहा है तो कोई बच्चों की देखभाल करने का बहाना बताकर ड्यूटी कटवाने के लिए चक्कर लगा रहा है। अब तक करीब छह सौ आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें तीन सौ दंपतियों ने बच्चों की देखभाल का हवाला देकर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन किया है।
जिले में अंतिम चरण में मतदान होना है और इसमें पूरे जनपद से 5940 कर्मचारी भाग लेंगे। चुनाव के लिए वर्तमान में मोनाड यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण भी चल रहा है और 17 अप्रैल को प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। चुनाव से एक दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होती हैं और अगले दिन देर रात तक ही बाक्स जमा करने के बाद कर्मचारियों को छुट्टी मिलती है। यह ड्यूटी काफी मशक्कत भरी और जिम्मेदारी पूर्ण है। ऐसे में काफी संख्या में लोग इस ड्यूटी से बचना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा हाल ही में एक आदेश जारी किया गया था जिसमें पति पत्नी यदि दोनों की ड्यूटी लगा दी गई है तो विशेष परिस्थितियों में एक की ड्यूटी काटी जा सकती है। इस शासनादेश का हवाला देते हुए करीब करीब 300 दंपति ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। अभी तक कुल करीब छह सौ लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए हैं। कोई बीमारी का बहाना बना रहा है तो कोई परिवार की किसी बड़ी समस्या का हवाला दे रहा हैं। कुल मिलाकर ऐसे लोगों की फेहरिस्त लंबी है। डीडीओ संजय कुमार का कहना है कि प्रार्थना पत्र तो काफी आए हैं, किसी को यदि वास्तव में कोई समस्या है तो उसी पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें