फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ भाकियू की बैठक आज

विज्ञापन
आंदोलन में पहुंचे हापुड़ के भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ भाकियू की बैठक आज
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में जिले के किसान अब बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। भाकियू ने मंगलवार को फ्रीगंज रोड स्थित कार्यालय पर बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने का निर्णय लिया है। इसमें भाकियू समेत कई किसान संगठन प्रतिभाग करेंगे। हाईकमान के साथ भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैठक की।
विज्ञापन

देशभर के किसान कृषि कानूनों के विरोध में बीते करीब साढ़े चार महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी सरकार की चुप्पी से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब किसानों ने इस आंदोलन को बड़ा रूप देने का निर्णय लिया है। सोमवार को हापुड़ के कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। वहां हाईकमान के साथ बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। भाकियू के तहसील अध्यक्ष भगतराम सिंह ने बताया कि हाईकमान के साथ बैठक में आंदोलन को लेकर चर्चा हो चुकी है। मंगलवार को विभिन्न किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ जिला कार्यालय पर बैठक होगी। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इसमें दूर दराज के आला पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सरकार की चुप्पी से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। जनता को जागरूक करने के लिए भाकियू गांव-गांव जाकर कृषि कानून संबंधी बिल की प्रतियां बांटकर खामियों को उजागर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें