फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावों : सिर्फ दो बैंकों में जमा कर सकेंगे जमानत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनावों : सिर्फ दो बैंकों में जमा कर सकेंगे जमानत राशि
विज्ञापन

हापुड़। पंचायत चुनावों में उम्मीदवार जमानत राशि के चालान सिर्फ हापुड़ जिले के दो बैंकों में ही जमा कर सकेंगे। इसके लिए खुर्जा पेच स्थित इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) और भारतीय स्टेट बैंक सुभाष गेट गढ़मुक्तेश्वर को अधिकृत किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सहप्रभारी डिप्टी कलक्टर विशाल यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर निर्वाचन नामांकन जमानत धनराशि बैंक खाते में जमा होगी। इसके लिए जिले में दो बैंक ही अधिकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद पर समस्त 19 वार्डो के प्रत्याशी और धौलाना, हापुड़, सिंभावली एवं गढमुक्तेश्वर खंड विकास क्षेत्र में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव लडने वाले उम्मीदवार हापुड़ स्थित इंडियन बैंक पूर्व बैंक इलाहाबाद बैंक खुर्जा पेच गढ़ रोड हापुड़ एवं भारतीय स्टेट बैंक सुभाष गेट गढमुक्तेश्वर में जमा करेंगे।
इसके अलावा अन्य कोई बैंक जमानत राशि जमा करने के लिए अधिकृत नहीं है। अन्य किसी बैंक शाखा में जमानत धनराशि जमा न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें