फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम समेत 27 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम समेत 27 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को जिलधिकारी समेत 27 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। चार महीने बाद एक दिन में रिकॉर्ड मरीज मिले हैं, जिन्हें आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है। वहीं, मास्क न लगाने वाले 625 लोगों के चालान काटे गए हैं। बिजली निगम कार्यालय में भी संक्रमण फैल गया, जिसके चलते मंगलवार को कार्यालय बंद रखा गया।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में युद्धस्तर पर टीकाकरण कराया जा रहा है। अब जिले में फिर से कोरोना सक्रिय हो गया है। मंगलवार को चार महीने बाद रिकॉर्ड 27 नए मरीज सामने आए। इसमें हापुड़ डीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि उन्हें कोरोना का टीका लग चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार को संक्रमित मिले मरीजों में देवपुरा का एक, देवलोक का एक, लाखन का एक, ग्रीन पार्क हापुड़ के चार, थाना सिंभावली का एक, वैट सिंभावली का एक, हाजीपुर का एक, रामगढ़ी का एक, दिनेश नगर के तीन, इंद्रलोक कॉलोनी का एक, सिम्स का एक, आवास विकास मेरठ रोड के दो, त्यागी नगर का एक, नई आबादी का एक, गांधीनगर के दो मरीज शामिल हैं। जबकि मंगलवार को एक मरीज डिस्चार्ज किया गया।
जिले में अब कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है, जबकि इस महीने की शुरूआत में सिर्फ 15 मरीज ही थे। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4442 है, 67 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। मंगलवार को विद्युत निगम के टाउन हॉल कार्यालय में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसके चलते मंगलवार को कार्यालय भी बंद रहा। उधर, पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने व मास्क नहीं पहनने पर 625 लोगों से जुर्माना वसूला। मोहल्लों में अनाउंसमेंट कर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की गई।
कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग नहीं होंगे शामिल
कोरोना महामारी को लेकर शासन द्वारा बंद हॉल/कमरे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 50 फीसदी उपस्थिति ही अनिवार्य रहेगी, 50 लोगों से अधिक एकत्र नहीं हो सकेंगे। वहीं, खुले स्थान/मैदान पर अधिकतम 200 व्यक्ति की शामिल हो सकेंगे। लेकिन उन्हें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग का पालन करना होगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के बाद कोरोना का खास असर स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता। साथ ही प्रतिरक्षित व्यक्ति से कोरोना फैलने की संभावना भी कम रहती है। इसलिए टीकाकरण हर हाल में अधिक से अधिक लोग करा लें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य रूप से अपनायी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें