फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असौड़ा में युवक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असौड़ा में युवक पर हमला कर किया घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपी युवक को हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव असौड़ा निवासी सागर ने बताया कि दानिश, शाहनवाज व जनपद गाजियाबाद भोफापुर निवासी रिजवान उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। रविवार शाम इन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। विवाद होता देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें