युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एक गांव निवासी युवक (23) शनिवार की शाम को पशुओं को चारा डालना भूल गया था। जिसे लेकर पिता ने उसे डांट लगा दी। इस बात से क्षुब्ध होकर युवक रविवार तड़के खेत पर चला गया। उसने खेत पर लगे नलकूप के पास में नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। खेतों पर काम करने गए ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटके देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटक रहे शव को उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पिता की डांट के कारण युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।