फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में होगी नए स्ट्रेन के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे में होगी नए स्ट्रेन के संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के नए स्ट्रेन वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच पुणे की लैब में होगी। हापुड़ से सैंपल लेकर दिल्ली भेजे जाएंगे। वहां से सैंपल पुणे लैब के लिए रेफर किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। साथ ही टीकाकरण करा चुके लोगों की निगरानी शुरू कर दी गई है, फिलहाल ऐसा कोई व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला है।
देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। लेकिन नए स्ट्रेन को लेकर विभाग कड़ी सतर्कता बरत रहा है। कोरोना का पुराना प्रारूप धीमी गति से लोगों को चपेट में लेता था। लेकिन नया स्ट्रेन पहले से कई गुना अधिक तेजी से फैलता है।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता पर जिले से जल्द ही नए स्ट्रेन की जांच को लेकर संदिग्ध मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजे जाएंगे। प्राथमिकता में ऐसे मरीज होंगे जो गंभीर लक्षण वाले हैं। फिलहाल इन दिनों जिले में जो मरीज मिल रहे हैं, उनमें अधिकांश बिना लक्षण वाले हैं, जिन पर कोरोना के पुराने रूप का असर ही देखने को मिल रहा है।
जबकि कुछ जिलों में तेजी से संक्रमण फैला है, जिसने विभागीय अफसरों की नींद उड़ा दी है। शासन के आदेश पर ऐसे लोगों की निगरानी की जा रही है, जो टीकाकरण करा चुके हैं। हालांकि विभाग के सर्वे में अभी तक टीकाकरण करा चुका कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है।
एंटीजन के साथ आरएनटीपीसीआर जांच भी जारी
मरीजों में कोरोना की तत्काल जानकारी के लिए एंटीजन किट से जांच की जाती है। कई बार एंटीजन में निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आरएनटीपीसीआर में पॉजिटिव आ जाता है। जिसके चलते दोनों की जांच आवश्यक कर दी हैं।
दिल्ली से पुणे लैब जाएंगे सैंपल
कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच को हापुड़ से सैंपल दिल्ली भेजे जाएंगे। यहां से पुणे लैब के लिए सैंपलों को रेफर किया जाएगा। जिसके बाद डीएनए जांच होने पर नए स्ट्रेन की जानकारी हो सकेगी।
टीकाकरण को लेकर उत्साह, बूथों पर उमड़ी भीड़
कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर टीकाकरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बूथों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। व्यवस्था बनाने में चिकित्सकों के भी पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि गंभीर लक्षण वाले ऐसे मरीज जो बाहर से आए हैं, उनमें कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जाएंगे। फिलहाल इस तरह का कोई संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें