फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता को उसके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर जमकर पीटा। इतना ही नहीं उसके पुत्र व उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दिल्ली के गोलपुरी में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। एक दिन ससुरालियों ने एक राय होकर उसे जमकर पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसके पुत्र को मारने की नियत से नशीला पदार्थ खिला दिया। पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी, अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मनु सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आसिफ, सास कलसुम, जेठ फुरकान, शबाना, ननद रूखसाना, रिहाना निवासी गोकलपुरी दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें