फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे-9 पर फूटा किसानों का गुस्सा, आवागमन हुआ बाधित

विज्ञापन
एनएच-9 बंद होने के बाद किसानों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
हाईवे-9 पर फूटा किसानों का गुस्सा, आवागमन हुआ बाधित
विज्ञापन

हापुड़। राजस्थान में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में हापुड़ के किसानों ने ततारपुर स्थित एनएच-09 पर कार, बाइक आदि लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी, एसडीएम, सीओ पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। 20 मिनट तक किसान हाईवे पर डटे रहे, इससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि हाईकमान से आदेश मिलने के बाद किसान वापस अपने घरों को लौट गए।
शुक्रवार को राजस्थान के अलवर में राकेश टिकैत पर हमला होने की सूचना जैसे ही भाकियू कार्यकर्ताओं को मिली तो सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान ततारपुर स्थित एनएच-09 पर पहुंच गए और हाईवे की दोनों सड़कों पर गाड़ी, बाइक आदि लगाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर जाम की सूचना से पुलिस, प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ वैभव पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसान करीब 20 मिनट तक धरने पर ही डटे रहे।
इस दौरान हाईवे के दोनों ओर सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसी बीच हाईकमान से जिले के कार्यकर्ताओं को जाम खोलने के आदेश मिले। यह फरमान मिलते ही किसान हाईवे से उठ गए। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

बता दें कि हापुड़ में 6 अप्रैल को राकेश टिकैत की अध्यक्षता में ही किसानों की महापंचायत होने जा रही है। जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता दिनरात जुटे हैं। हाईवे पर जाम लगवाने वालों में चौधरी यशवीर सिंह, कुशलपाल आर्य, धनवीर शास्त्री, ज्ञानेश्वर त्यागी, विरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, सुनील, हरवीर, टेनपाल, गुड्डू, बलराम, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें