युवती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के भाई को बेरहमी से पीटा और फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने ने बताया कि 29 मार्च को किसी काम से घर से गई थी। रास्ते में गांव निवासी तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इन्होंने छेड़छाड़ करते हुए उसे खींचने का प्रयास किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर पीड़िता का भाई मौके पर पहुंच गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई को भी बेरहमी से पीटा।
विवाद होता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर योगवीर उर्फ आकाश, बिट्टू व आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।