फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जा लेने गई रेलवे टीम को खदेड़ा

विज्ञापन
फ्री गंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जा करने पहुंची रेलवे टीम का विरोध करते कुष्ठ रोगी. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जा लेने गई रेलवे टीम को खदेड़ा
विज्ञापन

हापुड़। फ्रीगंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम की जमीन पर रेलवे की टीम बृहस्पतिवार को कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान लोगों ने विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। महिलाओं से भी नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर स्लीपर रखवा दिए। वहीं इस संबंध में रेलवे द्वारा पालिका को नोटिस भी भेजा गया है।
फ्रीगंज रोड पर कुष्ठ आश्रम बना हुआ है। यहां वर्षों से सैकड़ों लोग रहते हैं। कुष्ठ आश्रम की छत काफी समय से जर्जर थी, जिसकी मरम्मत का काम नगर पालिका द्वारा रविवार को कराया गया था। लेकिन इसके विरोध में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जमीन को रेलवे की बताते हुए काम रुकवा दिया। उसके बाद रेलवे की तरफ से नगर पालिका परिषद हापुड़ को नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी रेलवे की टीम निर्माण स्थल पर पहुंची। उन्होंने रेलवे के स्लीपर निर्माण स्थल पर डलवा दिए, इसको लेकर कुष्ठ आश्रम के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया तथा रेलवे टीम को खदेड़ दिया। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद दर्जनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आश्रम के लोगों से वार्ता की। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन रेलवे की है, लेकिन आश्रम के लोगों ने कहा कि जमीन उनकी है।
उसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर रेलवे स्लीपर रखवाने का प्रयास किया। इससे गुस्साए आश्रम की महिलाएं व पुरुषों ने हाथों में ईंट उठा ली तथा निर्माण स्थल पर ही लेट गईं। पुलिस व रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को हटाते हुए रेलवे के स्लीपर रखवा दिया।
दो दशक पहले से रह रहे हैं लोग
फ्रीगंज कुष्ठ आश्रम से जुड़े अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में करीब दो दशक पहले से लोग रह रहे हैं। उन्होंने ही आश्रम की जर्जर छत की मरम्मत कराने की मांग उठाई थी। उन्होंने पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत से पालिका बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखवाने के बाद पास कराया था। अब पांच परिवारों के लिए कमरों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
न्यायालय में डाला वाद
अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि कुष्ठ आश्रम से जुड़े महादेव, दयाधर, गोपाल व सुषमा ने न्यायालय में आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सहित चार रेलवे पुलिस कर्मी व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वाद दायर किया है। उन्होंने मामले की शिकायत पीएमओ में भी की है।
विज्ञापन

रेलवे के आईओडब्लू वीके त्यागी ने बताया कि रेलवे की जमीन पर स्लीपर डलवा दिए गए हैं। किसी भी हाल में रेलवे की जमीन पर कब्जा नहीं हो दिया जाएगा।
नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत का कहना है कि रेलवे अधिकारी द्वारा अनाधिकृत रूप से कुष्ठ रोगियों को परेशान किया गया है। नगर पालिका बोर्ड की मंशा निर्माण स्थल पर लेंटर डलवाने की थी, लेकिन जबरन ऐसा नहीं होने दिया जा रहा है। जबकि रेलवे का संबंधित भूमि से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें