फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ डिपो ने हरिद्वार के लिए शुरू की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ डिपो ने हरिद्वार के लिए शुरू की बस सेवा
विज्ञापन

हापुड़। शिवरात्री के मद्देनजर हापुड़ डिपो की बस सेवा हरिद्वार के लिए शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बसें मिल सकेंगी। एआरएम ने व्यवस्था बनाने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। साथ ही बेहतर बस सेवा संचालन के निर्देश दिए हैं।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। महाशिवरात्री को लेकर जिले से शिवभक्तों का कारवां हरिद्वार के लिए रवाना होने लगा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को सफर में परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज के अधिकारियों ने हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक इस मार्ग पर बसों का संचालन होगा। व्यवस्था बनाने के लिए एआरएम ने समस्त कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित कर दिया है। शनिवार को 14 बसों के जरिए श्रद्धालु दिल्ली के लिए रवाना हुए। बेहतर सुविधा के लिए समस्त कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि श्रद्धालु सुबह 6 से रात 10 बजे तक हरिद्वार के लिए बस सेवा पा सकेंगे। यह सुविधा शुरू कर दी गई है, श्रद्धालुओं को सफर के दौरान कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें