रेलवे बोर्ड ने दी प्लेटफार्म टिकटों के बिक्री की मंजूरी
हापुड़। रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट बिक्री को मंजूरी प्रदान कर दी है। अब जल्द ही रेलवे मंडल को प्लेटफार्म टिकट संबंधी गाइडलाइन जारी करने का अधिकार दिया है।
पिछले करीब एक साल से रेलवे प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगी हुई थी। रेलवे बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए यह फैसला लिया था। अब धीरे-धीरे पैसेंजर ट्रेनों को भी चलाने की कवायद हो रही है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू करने का फैसला लिया है। प्लेटफार्म टिकट बेंचने की अनुमति का अधिकार जोनल रेलवे और रेलवे मंडल प्रशासन पर छोड़ दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की धनराशि क्या होगी? किस-किस स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकटों को बेंचा जाएगा। यह सब कुछ भी रेलवे मंडल प्रशासन तय करेगा।
सीएमआई आनंद पाल सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने प्लेटफार्म टिकट बेंचने की अनुमति दे दी है। मंडल से आदेश आने के बाद ही प्लेटफार्म टिकटों को हापुड़ स्टेशन पर बेंचे जाने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।