फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरबाहुद्दीन में दो पक्षों में मारपीट, बाजार हुआ बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीरबाहुद्दीन में दो पक्षों में मारपीट, बाजार हुआ बंद
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबाहुद्दीन में पुराने विवाद को लेकर बुधवार सुबह एक बार फिर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के बाद दुकानें भी बंद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 फरवरी को जुबैर और शारिब पक्ष के के लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें शारिब ने दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध सक्सेना ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें