फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिता ने नालाबिग के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पिता ने नालाबिग के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तों को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ कुछ माह पहले दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम उसने दोबारा किशोरी को कमरे में खींचने का प्रयास किया तो वह उसके चंगुल से छूटकर ताई के पास पहुंच गई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसका देवर शराब पीने का आदी है। देवर की पत्नी की मृत्यु बीमारी के चलते 14 फरवरी को हो चुकी है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री खेत से काम करके घर लौटी थी। इस दौरान उसका पिता शराब के नशे में था। जैसे ही किशोरी घर पहुंची तो उसके पिता ने उसे कमरे में खींचना शुरू कर दिया। पिता की हरकत के बाद किशोरी खुद को छुड़ाकर पड़ोस स्थित अपनी ताऊ के घर पहुंची, यहां उसने आपबीती बताई। किशोरी ने यह भी बताया कि जब उसकी मां जिंदा थी, तब भी उसके पिता ने उसके साथ एक बार जबरन दुष्कर्म किया था। अब मां की मृत्यु के बाद आरोपी पिता एक बार फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। पीड़िता की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। जिसके बाद 112 पर पुलिस को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और पीड़िता और उसके अन्य परिजनों को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की ताई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें