फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में बंदरों का उत्पात, हमले में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुरी में बंदरों का उत्पात, हमले में तीन लोग घायल
विज्ञापन

हापुड़। मोहल्ला शिवपुरी में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बंदरों के उत्पात में तीन लोग घायल हो गए। शिकायत करने के बाद भी बंदरों के न पकड़े जाने पर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
शहर में बंदरों का आतंक फैलता जा रहा है। बंदरों का झुंड आए दिन लोगों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। बुधवार को मोहल्ला शिवपुरी निवासी प्रिया, संगीता और दुष्यंत सुबह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड आया। बंदरों ने तीनों को अपना निशाना बना लिया। तीनों कुछ समझ पाते। इतने में बंदरों ने हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने बंदरों के झुंड को भगाया। परिजनों ने अस्पताल ले जाकर उनका उपचार कराया। आए दिन बंदरों के हमलों से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

पालिका अफसर लिख चुके दो बार पत्र
नगर पालिका परिषद हापुड़ के अफसर लगातार दो बार वन विभाग लखनऊ को पत्र लिख चुके हैं। शहर से बंदरों को पकड़वाने के लिए दो माह की अनुमति मांग चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। एसेे में लोगों को बंदरों के आक्रोष का सामना करना पड़ रहा है।
शहर से लेकर गांव तक बंदरों का आतंक
हापुड़ शहर से लेकर गांव देहात तक बंदरों का आतंक फैलता जा रहा है। बंदर खाने पीने की सामग्री से लेकर जरूरी सामानों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। उसके बाद भी मौका मिलते ही बच्चों से लेकर बड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। गांव देहात में बंदरों को पकड़वाने की प्रक्रिया जटिल होने के चलते बंदरों को पकड़वाया जाना प्रभावित है। पिछले दिनों श्यामनगर में छह लोग बंदरों के उत्पात में घायल हो गए थे। जबकि गढ़ में दो बच्चों को भी जान जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। शासन से अनुमति मिलने के बाद बंदरों की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें