फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों ने एसई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हापुड़। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने एसई कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर, समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मनीष कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि यांत्रिक संवर्ग की तमाम समस्याओं को बीते काफी समय से उठाया जाता रहा है। लेकिन इसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा वह चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश भास्कर ने कहा कि आंदोलन के समस्त चरणों के दौरान पड़ने वाले साप्ताहिक एवं सार्वजनिक अवकाश के दिनों में टेक्नीशियन कर्मियों द्वारा अति आवश्यक सेवाओं व उपकेंद्र परिचालन के अतिरिक्त राजस्व वसूली, विद्युत विच्छेदन, कैश काउंटर, कैःप, मीटर आदि के कार्य नहीं किए जाएंगे। संगठन सचिव अफरोज खान ने कहा कि बिजली कर्मियों की समस्याओं का जब तक निस्तारण नहीं होगा, आंदोलन खत्म नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, हुकुम सिंह, राहुल, लोकेंद्र, अनिल, राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें