नगर क्षेत्र में शामिल होंगे बेसिक शिक्षा विभाग के तीन स्कूल
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के तीन स्कूल अब जल्द ही नगर क्षेत्र में शामिल किए जाएंगे। बीएसए ने सोमवार को निरीक्षण कर, इन स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की है। जिसे शासन में भेजनेे की तैयारी है।
हापुड़ के शिवगढ़ी, रामगढ़ी, चमरी के परिषदीय स्कूल नगर क्षेत्र में होते हुए भी देहात अंचल में जुड़े हैं। जिसके चलते इनमें शिक्षकों का कोरम भी प्रभावित होता है। इन विद्यालयों में काफी बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। लेकिन नगर और शहरी क्षेत्र में फंसकर उन्हें बेहतर शिक्षा नहीं मिल पाती। सोमवार को बीएसए ने इन स्कूलों का निरीक्षण कर, भौतिक सत्यापन किया और रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट जल्द ही शासन में भेजी जाएगी। जिसके माध्यम से इन स्कूलों को शहरी क्षेत्र में शामिल कर लिया जाएगा। इसके अलावा बीएसए ने अन्य स्कूलों का निरीक्षण कर, शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने बताया कि तीनों स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे शासन में भेजा जाएगा। इन तीनों स्कूलों को नगर क्षेत्र में शामिल किया जाएगा।