फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया शस्त्र लाइसेंस की दुकानों का सत्यापन
विज्ञापन

हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शासन के जारी आदेशों के बाद रविवार को एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने शहर की शस्त्र लाइसेंस दुकानों का सत्यापन किया। इस दौरान दुकानों पर मौजूद स्टॉक की रजिस्टर से मिलान किया गया। चुनाव को लेकर दुकानदारों को आवश्यक सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
रविवार को एसडीएम सत्यप्रकाश ने हापुड़ की आठ शस्त्र लाइसेंस दुकानों में सात का सत्यापन किया। एसडीएम ने बताया कि दुकानों पर बिके कारतूस, स्टॉक से रजिस्टर का मिलान और असलहों की बिक्री की जांच की। सभी दुकानों पर किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। अब सत्यापन की रिपोर्ट बनाकर सौपी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों पर रिकार्ड पूरी तरह से दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव और एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने शस्त्र लाइसेंस दुकानों के संचालकों के साथ बैठक की थी। बैठक में अधिकारियों ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर दुकानें पर वित्तीय वर्ष में बिके कारतूसों, स्टाफ एवं असलहों का बिक्री की जानकारी देने के निर्देश दिए। जिले में थानेवार संबंधित एसडीएम और सीओ को दुकानों का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत ही अधिकारियों द्वारा यह कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें