पालिका में विहिप और बजरंग दल ने किया हंगामा
हापुड़। दिल्ली में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या किए जाने के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रभात चौधरी व विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर चोटी ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की कुछ लोगों ने हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि मृतक रिंकू श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पैसे जुटा रहा था, इसका कुछ लोगों ने विरोध किया था। पुलिस ने इस मामले में अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर में जोरदार हंगामा कर हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।
साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी व रासुका लगाने, फास्ट्रैक कोर्ट में विचारण का आदेश कर विचारण न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की जाए, रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और परिवारजनों को एक करोड़ का आर्थिक सहयोग दिया जाए।
इस मौके पर अशोक आर्य, युवराज सिंह, सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार, योगेश कुमार, लक्की लिखावट, विनय, विकास, अरूण, आशुतोष, योगेश आदि मौजूद रहे।