फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजपुर पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने गांव उबारपुर के जंगल से डकैती की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि, एक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपियों निशानदेही पर एक चोरी की ई-रिक्शा, साढ़े पांच किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि गांव उबारपुर के जंगल में कुछ बदमाश मौजूद हैं और डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मोती कॉलोनी निवासी वकील, साकिब, समीर, अमन के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी दिलकेश है। निशानदेही पर चोरी की ई-रिक्शा, साढ़े पांच किलो भांग पाउडर बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें