फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती से हथियारों के बल पर चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती से हथियारों के बल पर चेन लूटी
विज्ञापन

हापुड़। बाइक सवार दो बदमाशों ने कुचेसर रोड चौपला के पास बाइक सवार दंपती से हथियारों के बल पर चेन लूट ली। सिंभावली की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। दंपती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद गौतमबुद्धनगर के पंचवटी कॉलोनी निवासी शेर सिंह पत्नी सुमन के साथ बुधवार दोपहर बाइक पर सवार होकर थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव तिगरी में अपनी किसी रिश्तेदारी में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर पहुंचे तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने दंपती की बाइक को जबरन रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए सिंभावली की ओर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर पीड़ित दंपती ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की जांच की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित दंपती ने थाने थाने में तहरीर दी है। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें