फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर से 10 क्विंटल दूध लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान

विज्ञापन
किसान आंदोलन में दूध लेकर जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
रसूलपुर से 10 क्विंटल दूध लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे किसान
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में मंगलवार को रसूलपुर से ग्रामीण 10 क्विंटल दूध, सब्जी और आटा लेकर पहुंचे। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तीनों कानूनों को वापस ले लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
कृषि कानूनों के विरोध में करीब तीन महीने से किसान दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। हापुड़ जिले से भाकियू के आह्वान पर रोजाना बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को गांव रसूलपुर के किसानों ने गांव से करीब 10 क्विंटल दूध, सब्जी और आटा एकत्रित किया। जिसके बाद किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि सरकार जब तक तीनों कानूनों का वापस नहीं लेगी तक किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। गाजीपुर बॉर्डर जाने वालों में जतिन चौधरी, समर पाल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें