फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में भिड़े वाहन, चार घंटे जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटना में डिवाइडर पर चढ़ा क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
कोहरे में भिड़े वाहन, चार घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन

हापुड़। मंगलवार सुबह घने कोहरे में बाईपास पर एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पार करता हुआ दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों से भिड़ गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। करीब छह छोटे व बड़े वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह एक ट्रक गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। हाईवे पर जैसे ही ट्रक हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर पहुंचा तो कोहरे के कारण अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया। ट्रक को बचाने के चक्कर में एक के बाद करीब छह वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि अनियंत्रित ट्रक की गति कम होने के कारण भीषण हादसा होने से टल गया और पांच लोग घायल हुए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

लेकिन हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों के जहां तहां खड़े होने के कारण एक साइड में जाम लग गया। ट्रैफिक वन-वे होने के कारण पुलिस ने वाहनों को दूसरी तरफ से निकालना शुरू किया। करीब चार घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान वाहन चालक डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ जाते दिखाई दिए। इस दौरान कई वाहन तो फंस भी गए, जिन्हें लोगों ने काफी मशक्कत के बाद निकाला।
-----
बाईपास पार करने में लगा घंटों का समय
हापुड़ के जाम से बचने के लिए वाहन चालक बाईपास का प्रयोग करते हैं, लेकिन मंगलवार को लोगों को बाईपास से गुजरना महंगा पड़ गया। लोगों को करीब 11 किलोमीटर लंबे सफर को पूरा करने में घंटों का समय लग गया।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि बाईपास पर दुर्घटना के बाद क्षेत्र में जाम की स्थिति रही। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन

-----
रूट डायवर्ट के कारण हापुड़ में भी लगा जाम
बाईपास पर दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा। बाहर से गुजरने वाले वाहनों को भी शहर के अंदर से निकालना पड़ा। जिसके बाद हापुड़ में भी जाम की स्थिति बन गई। हापुड़ में दिल्ली रोड, गढ़ रोड, मेरठ रोड और बुलंदशहर रोड पर लंबा जाम लगा रहा। दोपहर बाद तक शहर की अधिकतर सड़कें जाम से जूझती रही, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें