फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में पहुंचे 90 वर्षीय शंकर, किसानों को बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
सोमवार को हापुड़ से 90वर्षीय किसान भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
आंदोलन में पहुंचे 90 वर्षीय शंकर, किसानों को बढ़ाया हौसला
विज्ञापन

हापुड़। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में सोमवार को भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के 90 वर्षीय पिता शंकर सिंह कूल्हा टूटा होने के बावजूद पहुंचे और किसानों का हौसला बढ़ाया। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने उनके हौसले को सराहा। साथ ही आंदोलन को बड़ा रूप देने की बात कही।
जिले से किसान आंदोलन में रोजाना बड़ी संख्या में किसान जुड़ रहे हैं। भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के 90 वर्षीय पिता शंकर सिंह का घर पर ही कूल्हा टूट गया था। जिनका उपचार चल रहा है, उन्होंने अपने बेटे से किसान आंदोलन में जाने की इच्छा जाहिर की। बूढ़े पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ दिनेश खेड़ा पिता को लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां, शंकर सिंह ने किसानों के हौसले को बढ़ाया और कहा कि उनकी याद में पहली बार इतना विशाल आंदोलन हो रहा है। किसानों को एक जुट होना ही होगा, क्योंकि इस समय सबसे ज्यादा स्थिति किसानों की खराब है। गन्ना भुगतान, फसलों की आय सभी मार किसानों पर पड़ रही हैं। बुजुर्ग शंकर सिंह के हौसले को राकेश टिकैत ने भी सराहा। इस मौके पर बबली सिंह, जीते चौहान, दिनेश त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, महिपाल सिंह, मोनू चौहान, बीरबल सिंह, मनी चौधरी, अरविंद कुमार, राजा चौधरी, कुंवरपाल चौधरी, मूले चौहान, किशन जाटव, इकराम खान, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें