फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोरों का गिरोह दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरों का गिरोह दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। थाना बाबूगढ़ पुलिस व एसओजी बी टीम ने शनिवार रात वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन बाइक, तीन मोबाइल, 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शनिवार रात थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व एसओजी बी टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने छपकौली नहर पुलिस पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को अलग-अलग बाइकों पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। रोकने पर युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया। जबकि, दो अन्य मौके से फरार हो गए। आरोपियों की पहचान थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी नदीम व थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी ओमवीर हैं। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपियों से बरामद तीनों बाइक चोरी की गई हैं। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई की गई तीन बाइक, एक तमंचा, तीन कारतूस, तीन मोबाइल व 18 हजार की नकदी व काफी मात्रा में वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद हुए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। फरार आरोपी बागपत के चांदीनगर निवासी आकाश उर्फ कल्लन व हाफिपुर थाने के गांव मीरपुर निवासी आशु उर्फ मोंटी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें