फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बीस लाख नहीं देने पर नंदोई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बीस लाख नहीं देने पर नंदोई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला द्वारा दहेज में बीस लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर नंदोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना धौलाना के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। दहेज में बीस लाख रुपयों की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। इतना ही नहीं देवर और नंदोई पीड़ित पर गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि नंदोई ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुत्री के साथ थाने पहुंच परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला की शिकायत पर महिला थाने में असीम दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, ईशा, अमित व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें